मार्कण्डेय मणि अध्यक्ष, मनोज मंत्री व अतुल मुरारी उपाध्यक्ष निर्वाचित

गोरखपुर, जर्नलिस्ट्स प्रेसक्लब के लिए रविवार को हुए मतदान में मार्कंडेय मणि त्रिपाठी अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। मार्कंडेय को 225 मत मिले जबकि कमलेश सिंह को 138 मत प्राप्त हुआ। ओंकार धर द्विवेदी तीसरे स्थान पर रहे। उपाध्यक्ष पद पर अतुल मुरारी तिवारी व मंत्री पद पर मनोज यादव को विजयी घोषित किया गया है। बैजू गुप्ता कोषाध्यक्ष, आशीष भट्ट संयुक्त मंत्री व कुंवर निखिलेश प्रताप सिंह पुस्तकालय मंत्री पद पर चुनाव जीते हैं।



कार्यकारिणी सदस्य के लिए दीपक त्रिपाठी, अंगद प्रजापति व संजय कुमार निर्वाचित हुए हैं। जिला प्रशासन की देखरेख में रविवार की शाम सभी पदों के परिणाम घोषित कर दिया गया